रायवाला,सरोकार।
भारतीय जनता पार्टी के श्यामपुर मण्डल के अध्यक्ष बनाए जाने पर दिनेश पयाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण भी किया गया।
वृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के श्यामपुर मण्डल का अध्यक्ष दिनेश पयाल को बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर बाईपास में एकत्र होकर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि दिनेश पयाल एक स्वच्छ छवि के जमीनी कार्यकर्ता हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण भी किया गया।
स्वागत करने वालों में सत्यपाल सिंह राणा, संजय पोखरियाल, गणेश राणा, गोविन्द सिंह मेहर, किसन नेगी, हरपाल सिंह राणा, रजनीश शर्मा, प्रिंस रावत, राजवीर रावत, प्रदीप धस्माना, प्रभाकर पैन्यूली, पुष्पा मित्तल, कमला नेगी, प्रभा थपलियाल, हरीश उप्रेती, दीपक जुगलान, दिनेश पंवार आदि थे।